सैन्य गठबंधन नहीं, हम विवादों का शंतिपूर्ण हल चाहते हैं : सेनाध्यक्ष मनोज पांडे
नई दिल्ली, 26 सितंबर (आईएएनएस)। 35 देशों के डेलीगेट और 22 देशों के आर्मी चीफ व वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भारत में हैं। यह सभी विदेशी मेहमान 'इंडो पेसिफिक आर्मीज चीफ कॉन्फ्रेंस' यानी आईपैक में शामिल होने के लिए भारत आए हैं। हालांकि, इस दौरान भारत ने स्पष्ट किया है हम किसी सैन्य गठबंधन पर विचार नहीं कर रहे हैं।