सिद्धवीर खेड़ापति हनुमान मंदिर में पैर रखते ही हो जाता है भविष्य की घटनाओं का पूर्वाभास, ट्रेन की स्पीड भी हो जाती है कम

IANS | October 24, 2025 3:01 PM

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। कई बार हमें आगामी समय में घटने वाली घटनाओं के संकेत पहले ही मिल जाते हैं। ये घटनाएं अच्छी और बुरी दोनों तरह की हो सकती हैं। सपनों और पूर्वाभास के जरिए अक्सर ऐसा होता है। वहीं, एक मंदिर ऐसा भी है जहां विराजमान भगवान हनुमान ऐसा ही कुछ पूर्वाभास देते हैं।

केदारनाथ के कपाट बंद होने के बाद कहां विराजमान होते हैं बाबा केदार? 6 महीने तक इस खास स्थल पर होती है पूजा

IANS | October 23, 2025 12:34 PM

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। भाई दूज के मौके पर गुरुवार को बाबा केदारनाथ के कपाट बंद कर दिए गए हैं। केदारनाथ मंदिर बारह ज्योतिर्लिंग और उत्तराखंड के चार धामों में से एक माना जाता है। अब 6 महीने तक बाबा भक्तों को दर्शन नहीं देंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाकी के 6 महीने बाबा की पूजा कहां होती है और वो किस स्थल को अपना दूसरा घर बनाते हैं?

उज्जैन : महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में ड्रेस कोड को लेकर विवाद, महंत और पुजारी में धक्का-मुक्की

IANS | October 22, 2025 6:24 PM

उज्जैन, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में बुधवार को पूजा के दौरान गोरखपुर के महंत शंकरनाथ महाराज और उज्जैन ऋणमुक्तेश्वर के महंत महावीर नाथ महाराज का मंदिर के पुजारी महेश शर्मा के साथ विवाद हो गया। यह विवाद संतों के पहनावे और पगड़ी उतारकर गर्भगृह में प्रवेश करने के नियम को लेकर शुरू हुआ, जो जल्द ही नोकझोंक और धक्का-मुक्की में बदल गया।

सीवान के भैया-बहिनी मंदिर में होती है टीलों की पूजा, भाई दूज के मौके पर दूर-दूर से आते हैं भक्त

IANS | October 22, 2025 4:46 PM

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत संस्कृति, परंपरा और लोककथाओं से समृद्ध देश है, जिसकी अपनी एक अलग कहानी है। धर्म और आस्था के क्षेत्र में हमारा विश्वास इतना दृढ़ है कि पत्थर में भी भगवान को पूजते हैं।

तुलसीदास : मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के भक्त कवि, भक्ति आंदोलन के युग-निर्माता

IANS | October 22, 2025 2:29 PM

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। हिंदी साहित्य के आदि कवि और रामभक्ति के प्रखर प्रणेता गोस्वामी तुलसीदास वह महान संत-कवि हैं, जिन्होंने संस्कृत के जटिल ग्रंथों को अवधी और ब्रजभाषा की सरलता में ढालकर आम जनमानस तक भक्ति का प्रकाश पहुंचाया।

भाई को अकाल मृत्यु से बचाने के लिए इस मंदिर में बहनें करती हैं यमराज की पूजा

IANS | October 22, 2025 2:18 PM

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। भाई-बहन के रिश्ते को बहुत पवित्र माना जाता है और उसी को समर्पित देशभर में रक्षाबंधन और भाई-दूज का त्योहार मनाया जाता है।

भीलवाड़ा में गौवंश और प्रकृति का अनूठा संगम, गृहणियों ने पूरी श्रद्धा से की गोवर्धन पूजा

IANS | October 22, 2025 12:36 PM

भीलवाड़ा, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। बुधवार को देशभर में गोवर्धन का त्योहार मनाया जा रहा है और अलग-अलग राज्यों में अपनी परंपरा के अनुसार गोवर्धन का त्योहार मनाया जाता है।

गोवर्धन पर क्यों बनाया जाता है अन्नकूट? शरीर के लिए वरदान है ये प्रसाद

IANS | October 21, 2025 1:21 PM

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जाता है। मथुरा और गोवर्धन में गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व है।

भाई-बहन के प्रेम को दिखाता है जीण माता और हर्ष भैरव का मंदिर, जलती है अखंड ज्योति

IANS | October 21, 2025 12:53 PM

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। भाई-बहन के पावन रिश्ते का पर्व भाई दूज देशभर में 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस पर्व पर बहन अपने भाई की लंबी आयु की कामना करती है और भाई उसकी रक्षा का वचन देता है।

दीपावली : दुनिया दे रही बधाई, भूटान, ब्रिटेन, न्यूजीलैंड समेत कई देशों से आए बधाई संदेश

IANS | October 20, 2025 4:36 PM

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। दीपावली के खास मौके पर दुनिया के तमाम देशों की तरफ से शुभकामनाएं और बधाई संदेश आ रहे हैं। ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, और न्यूजीलैंड समेत तमाम देशों के नेता दीपावली की शुभकामनाएं दे रहे हैं।