18 साल पहले जब चार विस्फोटों से दहल उठा था मालेगांव, मारे गए थे 31 लोग
नई दिल्ली, 8 सितंबर (आईएएनएस)। 8 सितंबर 2006... ये वो तारीख थी, जब महाराष्ट्र का मालेगांव एक दो नहीं बल्कि चार धमाकों से दहल उठा। एनआईए की चार्जशीट के मुताबिक, इन धमाकों में 31 लोग मारे गए थे और 312 लोग घायल हुए। चार में से तीन विस्फोट हमीदिया मस्जिद और एक विस्फोट मुशवरत चौक पर हुआ था।