पांचवां टी20: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव 3,000 रन पूरे करने से सिर्फ इतने रन दूर

IANS | January 31, 2026 9:58 AM

तिरुवनंतपुरम, 31 जनवरी (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तिरुवनंतपुरम में सीरीज का पांचवां टी20 मुकाबला खेला जाना है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव इस मैच में एक खास उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।

पांचवां टी20: संजू सैमसन के पास अपने घर में फॉर्म में लौटने का आखिरी मौका

IANS | January 31, 2026 9:31 AM

तिरुवनंतपुरम, 31 जनवरी (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला शनिवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाना है। टी20 विश्व कप से पहले दोनों ही टीमों के लिए अपनी कमियों को दूर करने और अपनी तैयारियों को पुख्ता करने का यह आखिरी मौका है। शुरुआती 3 मैच सीरीज अपने नाम कर चुकी भारतीय टीम को चौथे मैच में हार का सामना करना पड़ा था। आखिरी मैच में टीम इंडिया फिर से जीत की पटरी पर लौटने के इरादे से उतरेगी।

डब्ल्यूपीएल: मुंबई इंडियंस की 11 रन से हार, एलिमिनेटर मुकाबले में पहुंची गुजरात जायंट्स

IANS | January 30, 2026 11:02 PM

वडोदरा, 30 जनवरी (आईएएनएस)। गुजरात जायंट्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के 19वें मुकाबले को 11 रन से अपने नाम किया। बीसीए स्टेडियम में इस जीत के साथ जायंट्स ने 3 फरवरी को खेले जाने वाले एलिमिनेटर मैच के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

अंडर 19 वर्ल्ड कप: लुम्सडेन ने 17 रन देकर निकाले 5 विकेट, न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल में इंग्लैंड

IANS | January 30, 2026 10:01 PM

बुलावायो, 30 जनवरी (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड को सुपर-6 के मुकाबले में 65 रन से मात देकर इंग्लैंड ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। शुक्रवार को क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड की जीत के हीरो मैनी लुम्सडेन रहे, जिन्होंने महज 17 रन देकर 5 विकेट निकाले।

19 बाउंड्री के साथ 163 रन की पारी! फैसल शिनोजादा ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास

IANS | January 30, 2026 5:34 PM

हरारे, 30 जनवरी (आईएएनएस)। अफगान बल्लेबाज फैसल शिनोजादा ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है। शिनोजादा ने शुक्रवार को आयरलैंड के विरुद्ध सुपर सिक्स के मुकाबले में 142 गेंदों का सामना करते हुए 1 छक्के और 18 चौकों के साथ 163 रन की पारी खेली।

स्टीव स्मिथ का नंबर किसी दूसरे खिलाड़ी से बेहतर, विश्व कप में मिल सकता है मौका: रिकी पोंटिंग

IANS | January 30, 2026 4:28 PM

नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को टी20 विश्व कप 2026 की टीम में जगह नहीं मिली है। स्मिथ का बीबीएल में शानदार प्रदर्शन रहा था। अपने प्रदर्शन के दम पर उन्होंने जबरदस्त चर्चा बटोरी है और किसी भी बल्लेबाज को अगर इंजरी होती तो स्मिथ का नाम विश्व कप की टीम में शामिल किया जा सकता है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली भी ऐसा बयान दे चुके हैं। रिकी पोंटिंग ने भी स्मिथ का समर्थन किया है।

पांचवें टी20 में संजू सैमसन पर होंगी नजरें, तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा मुकाबला

IANS | January 30, 2026 3:02 PM

तिरुवनंतपुरम, 30 जनवरी (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही 5 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार को ग्रीनफील्ड स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। इस मैच में सबकी नजरें स्थानीय खिलाड़ी संजू सैमसन पर होंगी।

ऋतुराज गायकवाड़: दमदार प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम में जगह बनाने का इंतजार

IANS | January 30, 2026 2:36 PM

नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट में मौजूदा दौर में ऋतुराज गायकवाड़ को एक सक्षम बल्लेबाज के तौर पर देखा जाता है। फॉर्मेट कोई भी हो, गायकवाड़ की खासियत मैच की स्थिति के मुताबिक खुद को ढाल कर बल्लेबाजी करने में है। इसके बावजूद उन्हें भारतीय टीम में जगह बनाने का इंतजार है।

टी20 विश्व कप 2026 के लिए न्यूजीलैंड ने बेन सियर्स को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया

IANS | January 30, 2026 11:49 AM

वेलिंगटन, 30 जनवरी (आईएएनएस)। तेज गेंदबाज बेन सियर्स को 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में शुरू होने वाले टी20 विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड टीम में रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया गया है।

'चेता को डिस्टर्ब मत करो', सूर्यकुमार यादव ने तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर संजू सैमसन के साथ की मस्ती

IANS | January 30, 2026 11:10 AM

तिरुवनंतपुरम, 30 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच जारी टी20 सीरीज का पांचवां और अंतिम मुकाबला तिरुवनंतपुरम में शनिवार को खेला जाना है। मैच के लिए भारतीय टीम तिरुवनंतपुरम पहुंच गई है। एयरपोर्ट पर टीम इंडिया के कप्तान संजू सैमसन के साथ मस्ती करते हुए नजर आए, जिसका वीडियो बीसीसीआई के सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शेयर किया गया है।