अर्शदीप सिंह टी20 में सबसे महंगा फाइफर लेने वाले गेंदबाज बने, दूसरे और तीसरे नंबर पर ये गेंदबाज

IANS | February 1, 2026 10:04 AM

तिरुवनंतपुरम, 1 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला ग्रीनफील्ड स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में खेला गया। भारतीय टीम ने 46 रन से मैच जीतकर सीरीज 4-1 से अपने नाम की। मैच में पांच विकेट लेने वाले अर्शदीप सिंह के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

ईशान का तूफानी शतक, न्यूजीलैंड को 46 रन से हराकर भारत ने 4-1 से जीती टी20 सीरीज

IANS | January 31, 2026 10:44 PM

तिरुवनंतपुरम, 31 जनवरी (आईएएनएस)। भारत ने ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच को 46 रन से जीता। इसी के साथ टीम इंडिया ने पांच मुकाबलों की सीरीज 4-1 से अपने नाम की।

पांचवां टी20: सूर्या '3 हजारी', किशन का एक ही ओवर में 'बाउंड्री वाला ब्लास्ट'

IANS | January 31, 2026 8:29 PM

विशाखापत्तनम, 31 जनवरी (आईएएनएस)। ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में एक ही ओवर के दौरान 6 बाउंड्री लगा दीं। दूसरी ओर, कप्तान सूर्यकुमार यादव गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 3 हजार टी20 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

डेविड मिलर ने फिटनेस टेस्ट पास किया, मेंस टी20 वर्ल्ड कप में खेलने की मंजूरी मिली

IANS | January 31, 2026 7:25 PM

जोहान्सबर्ग, 31 जनवरी (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका के अनुभवी बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड मिलर को फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने की मंजूरी मिल गई है। इसकी जानकारी शनिवार को क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने दी।

पांचवां टी20: भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, टीम में 3 बड़े बदलाव

IANS | January 31, 2026 6:42 PM

तिरुवनंतपुरम, 31 जनवरी (आईएएनएस)। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी टी20 सीरीज के पांचवें मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है। टीम इंडिया सीरीज में 3-1 से आगे है। ऐसे में भारत अंतिम मुकाबला जीतकर सीरीज का शानदार अंत करना चाहेगी। भारतीय टीम इस मुकाबले में तीन बदलावों के साथ उतरी है। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टीम में चार फेरबदल हुए हैं।

अजय जडेजा: वो भारतीय क्रिकेटर, जो जामनगर राजघराने के उत्तराधिकारी! रिश्तेदारों के नाम पर 'रणजी' और 'दलीप' ट्रॉफी

IANS | January 31, 2026 5:11 PM

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और चुस्त फील्डिंग के लिए शोहरत बटोरी। उन्होंने 1990 के दशक में भारत के लिए कई यादगार पारियां खेलीं, जिसके बाद क्रिकेट विश्लेषक और कमेंटेटर के रूप में भी सक्रिय रहे। यह खिलाड़ी जामनगर राजघराने का उत्तराधिकारी भी है। वह रणजीतसिंहजी और दलीपसिंहजी के परिवार से हैं, जिनके सम्मान में 'रणजी ट्रॉफी' और 'दलीप ट्रॉफी' का नाम रखा गया है।

विराट कोहली का विकेट लूंगा, तो उनके पैर छूऊंगा: पंजाब किंग्स के गेंदबाज विशाल निषाद

IANS | January 31, 2026 4:13 PM

उदयपुर, 31 जनवरी (आईएएनएस)। मौजूदा समय में दुनिया में शायद ही कोई ऐसा गेंदबाज होगा जिसे विराट कोहली का विकेट लेने की ख्वाहिश नहीं होगी। आईपीएल 2026 के लिए पंजाब किंग्स का हिस्सा विशाल निषाद का नाम भी ऐसे ही गेंदबाजों में शामिल है। विशाल, कोहली का विकेट लेकर उनके पैर छूना चाहते हैं।

अंडर-19 विश्व कप: भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान को झटका, मोहम्मद शायन बाहर

IANS | January 31, 2026 3:56 PM

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के खिलाफ रविवार को अंडर-19 विश्व कप में होने वाले अहम मुकाबले से पहले पाकिस्तान को तगड़ा झटका लगा है। इंजरी की वजह से विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शायन टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। पाकिस्तान टीम में शायन की जगह अब्दुल कादिर को शामिल किया गया है। कादिर पहले से टीम में रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल थे।

इंग्लैंड क्रिकेट में ऑफ-फील्ड विवाद पर हैरी ब्रूक का यू-टर्न

IANS | January 31, 2026 1:54 PM

कोलंबो, 31 जनवरी (आईएएनएस)। इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान हैरी ब्रूक ने स्वीकार किया है कि पिछले साल नाइट क्लब की घटना के बारे में उन्होंने शुरुआत में सच नहीं बोला था। ब्रूक ने बताया कि उन्होंने अपनी टीम के साथियों को बचाने के लिए झूठ बोला था। ब्रूक का बयान उनके उस दावे को गलत साबित करता है जिसमें उन्होंने कहा था कि वह उस रात अकेले थे।

टी20 विश्व कप 2026: पैट कमिंस बाहर, ऑस्ट्रेलिया ने किया अपडेटेड स्क्वॉड का ऐलान

IANS | January 31, 2026 1:25 PM

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। टेस्ट और वनडे फॉर्मेट के कप्तान पैट कमिंस टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा मैथ्यू शॉर्ट भी विश्व कप से बाहर हो गए हैं।