भारत-पाकिस्तान मैच के लिए अगले 24 घंटे अहम, पीसीबी को लेना है अंतिम फैसला
नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच सिर्फ क्रिकेट नहीं बल्कि अन्य कारणों से हमेशा चर्चा में बना रहता है। टी20 विश्व कप 2026 में 15 फरवरी को प्रस्तावित भारत-पाकिस्तान मैच का हाल भी कुछ ऐसा ही है। बांग्लादेश के समर्थन में भारत के साथ खेलने से पाकिस्तान के इनकार के बाद दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों के बीच 15 फरवरी को होने वाले मैच को लेकर जिज्ञासा और बढ़ गई है।