अंडर-19 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड को 100 रन से रौंदकर भारत बना छठी बार वर्ल्ड चैंपियन
हरारे, 6 फरवरी (आईएएनएस)। भारत ने इंग्लैंड को वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में 100 रन से मात देकर छठी बार खिताब अपने नाम कर लिया है। शुक्रवार को खेले गए इस ऐतिहासिक मुकाबले में भारत के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 30 बाउंड्री के साथ 175 रन की यादगार पारी खेली।