राहुल सांघवी : पर्दे के पीछे से मुंबई इंडियंस की सफलता में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व भारतीय स्पिनर
नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलने का सपना हर क्रिकेटर देखता है, लेकिन सभी को मौका नहीं मिल पाता। कुछ क्रिकेटरों को मौका मिलता भी है, तो वह लंबे समय तक टीम में अपनी जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाते। राहुल सांघवी भी ऐसा ही नाम है।