जो रूट को भरोसा, एशेज में खत्म करेंगे शतक का सूखा
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट का कहना है कि वह ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक लगाने के लिए पहले से कहीं बेहतर स्थिति में हैं। रूट मानसिक रूप से थका देने वाली एशेज सीरीज की तैयारी कर रहे हैं, जिसकी शुरुआत 21 नवंबर से होगी।