वेदा कृष्णमूर्ति बर्थडे: कराटे के रास्ते निकली क्रिकेटर बनने की राह
नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए खेलना किसी भी महिला क्रिकेटर का सपना होता है। उनके लिए यह आसान नहीं होता। अपनी क्षमता प्रदर्शित करने के साथ-साथ उन्हें समाज की परंपरागत सोच से भी लड़ना पड़ता है। लेकिन, जो लड़ जाती हैं, वो अपनी मंजिल को पा लेती हैं। ऐसी ही एक क्रिकेटर हैं वेदा कृष्णमूर्ति, जिन्होंने भारतीय टीम की तरफ से खेलने का सपना देखा था और महज 18 साल की उम्र में उसे पूरा भी किया।