टी20 वर्ल्ड कप: भारत-न्यूजीलैंड फाइनल से पहले होगी क्लोजिंग सेरेमनी, रिकी मार्टिन करेंगे परफॉर्म

IANS | March 6, 2026 2:57 PM

अहमदाबाद, 6 मार्च (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। 8 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाना है। सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को और न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई है।

फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की राह मुश्किल, टी20 वर्ल्ड कप में अब तक नहीं मिली है जीत

IANS | March 6, 2026 2:26 PM

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद, में होना है। मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा। सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को और न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई है।

ब्रेंडन मैकुलम से प्रेरणा लेती है टीम, कोच के रूप में उन्हें मेरा समर्थन: हैरी ब्रूक

IANS | March 6, 2026 1:53 PM

मुंबई, 6 मार्च (आईएएनएस)। इंग्लैंड क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो गई है। गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को भारत से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड की हार के बाद सबसे ज्यादा आलोचना का शिकार टीम के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम हैं। बतौर कोच मैकुलम के भविष्य पर सवाल उठने लगे हैं।

नारी कॉन्ट्रैक्टर: चोट ने खत्म कर दिया था भारतीय बल्लेबाज का करियर

IANS | March 6, 2026 12:49 PM

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। क्रिकेट बेहद रोमांचक खेल है। यह खेल हमें दौलत और शोहरत के शिखर पर पहुंचाता है, लेकिन खेल के साथ-साथ इंजरी का खतरा हमेशा बना रहता है। ऐसे कई क्रिकेटर हैं जिनका करियर इंजरी की वजह से प्रभावित हुआ या फिर समय से पहले समाप्त हो गया। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज नारी कॉन्ट्रैक्टर का नाम इसमें प्रमुख है।

'सोशल मीडिया और फोन से बनाई दूरी', संजू सैमसन ने दमदार वापसी का राज बताया

IANS | March 6, 2026 12:10 PM

मुंबई, 6 मार्च (आईएएनएस)। संजू सैमसन की प्रतिभा और क्षमता पर कभी सवाल नहीं था, लेकिन अपनी क्षमता को निरंतरता के साथ प्रदर्शित न कर पाना उनकी सबसे बड़ी कमजोरी के रूप में उभरी थी। अपनी इस कमी को संजू ने टी20 क्रिकेट के महाकुंभ टी20 विश्व कप 2026 में दूर किया है और लगातार मैचों में विस्फोटक पारियां खेलते हुए भारत को फाइनल का टिकट दिलाया है।

टी20 वर्ल्ड कप: टीम इंडिया लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनी

IANS | March 6, 2026 11:37 AM

मुंबई, 6 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में पहुंच चुकी है। वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में गुरुवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई।

'फेक बाबा', भारत के फाइनल में पहुंचने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने मोहम्मद आमिर की आलोचना की

IANS | March 6, 2026 11:02 AM

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। भारतीय टीम के फाइनल में पहुंचने के बाद पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर की आलोचना की।

इंग्लैंड के हेड कोच की भूमिका पसंद, जारी रखना चाहता हूं: ब्रेंडन मैकुलम

IANS | March 6, 2026 10:04 AM

मुंबई, 6 मार्च (आईएएनएस)। इंग्लैंड क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो गई है। इंग्लैंड को गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ हुए सेमीफाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड टीम के विश्व कप से बाहर होने से हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम निराश हैं, लेकिन वह इंग्लैंड की कप्तानी आगे भी जारी रखना चाहते हैं।

जैकब बेथेल ने रचा इतिहास, हर फॉर्मेट का पहला शतक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगाया

IANS | March 6, 2026 9:35 AM

मुंबई, 6 मार्च (आईएएनएस)। जैकब बेथेल को इंग्लैंड क्रिकेट के भविष्य के रूप में देखा जाता है। घरेलू क्रिकेट की शुरुआत में ही उनकी क्षमता को पहचानते हुए इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम में उन्हें मौका दे दिया था। इंग्लैंड की तरफ से वह तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कर चुके हैं, और इंग्लैंड की कप्तानी का मौका भी उन्हें मिला है।

टी20 वर्ल्ड कप: जैकब बेथेल ने फिन एलन को पछाड़ा, शतक लगाने वाले इंग्लैंड के चौथे बल्लेबाज बने

IANS | March 6, 2026 8:55 AM

मुंबई, 6 मार्च (आईएएनएस)। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाज जैकब बेथेल ने अपनी बेहतरीन शतकीय पारी से क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया।