श्रेयस अय्यर राजकोट वनडे में सबसे तेज 3,000 रन बनाने वाले भारतीय बन सकते हैं

IANS | January 13, 2026 2:39 PM

राजकोट, 13 जनवरी (आईएएनएस)। मध्यक्रम के धुरंधर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने इंजरी से रिकवर करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में वापसी की है। अय्यर ने रविवार को वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में 47 गेंद पर 49 रन की पारी खेल अपने फॉर्म में होने के संकेत दिए थे। बुधवार को दूसरा वनडे राजकोट में खेला जाना है। इस वनडे में श्रेयस अय्यर सबसे तेज 3,000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं।

महिला प्रीमियर लीग: हरमनप्रीत कौर के पास बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका

IANS | January 13, 2026 2:04 PM

नवी मुंबई, 13 जनवरी (आईएएनएस)। महिला प्रीमियर लीग 2026 में मंगलवार को मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में मैच खेला जाना है। मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर इस मैच में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकती हैं।

राजकोट में निराशाजनक रहा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, 2020 के बाद नहीं मिली जीत

IANS | January 13, 2026 1:34 PM

राजकोट, 13 जनवरी (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। रविवार को वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में भारतीय टीम ने 4 विकेट से जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा वनडे बुधवार को राजकोट में खेला जाना है। इस मैच को जीतकर भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी, लेकिन राजकोट में पुराना वनडे रिकॉर्ड टीम की चिंता बढ़ा रहा है।

एलिसा हीली यूपी वॉरियर्ज की कप्तान रह चुकी हैं, इस बार नीलामी में रही थीं अनसोल्ड

IANS | January 13, 2026 12:23 PM

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उन्होंने सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। वह महिला टी20 विश्व कप 2026 में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं होंगी। हीली भारत के खिलाफ फरवरी-मार्च में होने वाली वनडे और टेस्ट की घरेलू सीरीज के बाद क्रिकेट को अलविदा कह देंगी।

एसए20: शेरफेन रदरफोर्ड बने जीत के हीरो, प्रिटोरिया कैपिटल्स ने मुंबई केपटाउन को 53 रन से हराया

IANS | January 13, 2026 9:07 AM

सेंचुरियन, 13 जनवरी (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका टी20 लीग में सोमवार को प्रिटोरिया कैपिटल्स और मुंबई केपटाउन के बीच सुपरस्पोर्ट पार्क क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में शेरफेन रदरफोर्ड की विस्फोटक शतकीय पारी की बदौलत प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 53 रन से जीत दर्ज की।

एलीसा हिली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, भारत के खिलाफ खेलेंगी आखिरी सीरीज

IANS | January 13, 2026 8:33 AM

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया की कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एलिसा हीली ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। हिली महिला टी20 विश्व कप का हिस्सा नहीं होंगी। भारत के खिलाफ फरवरी-मार्च में होने वाली घरेलू सीरीज के बाद हिली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगी।

डब्ल्यूपीएल: हैरिस-मंधाना की तूफानी पारी, आरसीबी ने यूपी वॉरियर्स को 9 विकेट से रौंदा

IANS | January 12, 2026 10:52 PM

नवी मुंबई, 12 जनवरी (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के पांचवें मुकाबले में यूपी वॉरियर्स को 9 विकेट से रौंदा। लगातार दूसरी जीत के साथ आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, लगातार दूसरी हार के बाद यूपी पांचवें स्थान पर मौजूद है।

बीबीएल: थंडर्स के खिलाफ 4 विकेट से हार, खिताबी रेस से बाहर होने की कगार पर रेनेगेड्स

IANS | January 12, 2026 8:07 PM

सिडनी, 12 जनवरी (आईएएनएस)। सिडनी थंडर्स ने बिग बैश लीग (बीबीएल) 2025-26 के 33वें मुकाबले को अपने नाम किया। इस टीम ने सोमवार को सिडनी शोग्राउंड स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मेलबर्न रेनेगेड्स को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 4 विकेट से मात दी।

शिखर धवन ने गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से की सगाई, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

IANS | January 12, 2026 6:28 PM

नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ सगाई कर ली है। यह जानकारी धवन ने सोमवार को सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है।

बीबीएल: मोहम्मद रिजवान की हुई बेइज्जती, धीमी बल्लेबाजी की वजह से वापस बुलाया गया

IANS | January 12, 2026 3:56 PM

नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। बिग बैश लीग में पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की बेइज्जती हो गई है। रिजवान को उनकी धीमी बल्लेबाजी की वजह से जबरन रिटायर्ड आउट करवा दिया गया।