भारत बनाम न्यूजीलैंड: राजकोट में वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय बने केएल राहुल

IANS | January 14, 2026 7:30 PM

राजकोट, 14 जनवरी (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के खिलाफ निरंजन शाह स्टेडियम में केएल राहुल ने 92 गेंदों में 1 छक्के और 11 चौकों के साथ 112 रन की नाबाद पारी खेली। इसी के साथ केएल राहुल राजकोट में वनडे शतक बनाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। वह न्यूजीलैंड के विरुद्ध वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर भी हैं।

चुन्नी गोस्वामी: भारत के महान खिलाड़ी, जिन्होंने फुटबॉल से संन्यास के बाद क्रिकेट में जलवा बिखेरा

IANS | January 14, 2026 6:07 PM

नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। चुन्नी गोस्वामी की गिनती भारतीय फुटबॉल के महानतम खिलाड़ियों में होती है, जिन्होंने एशियन गेम्स 1962 में देश को गोल्ड मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाई। शानदार ड्रिब्लिंग और नेतृत्व क्षमता के लिए मशहूर गोस्वामी ने फुटबॉल से संन्यास के बाद प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भी जलवा बिखेरा।

भारत बनाम न्यूजीलैंड: नाबाद शतकीय पारी के साथ इतिहास रच गए केएल राहुल

IANS | January 14, 2026 5:50 PM

नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ निरंजन शाह स्टेडियम में नाबाद 111 रन की पारी खेली। इसी के साथ केएल राहुल वनडे फॉर्मेट में साल 2025 से अब तक 41-50 ओवरों के बीच सर्वाधिक रन बनाने वाले फुल मेंबर टीम के खिलाड़ी बन गए हैं।

7 पारियों में 578 रन! भारतीय सरजमीं पर न्यूजीलैंड के खिलाफ लाजवाब है गिल का प्रदर्शन

IANS | January 14, 2026 3:10 PM

राजकोट, 14 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने निरंजन शाह स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ 53 गेंदों में 1 छक्के और 9 चौकों के साथ 56 रन की पारी खेली। यह भारतीय कप्तान का इस सीरीज में लगातार दूसरा अर्धशतक रहा।

रोहित शर्मा को पछाड़कर वनडे रैंकिंग में शीर्ष बल्लेबाज बने विराट कोहली

IANS | January 14, 2026 2:40 PM

नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हमवतन रोहित शर्मा को पछाड़कर पुरुषों की वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। 37 वर्षीय कोहली जुलाई 2021 के बाद पहली बार बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष स्थान पर पहुंचे हैं।

डब्ल्यूपीएल: हरमनप्रीत कौर ने खेली कप्तानी पारी, मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हराया

IANS | January 13, 2026 11:11 PM

नवी मुंबई, 13 जनवरी (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस ने विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के छठे मुकाबले में गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से मात दी। यह सीजन में मुंबई इंडियंस की दूसरी जीत रही।

विजय हजारे ट्रॉफी: शानदार जीत के साथ सेमीफाइनल में विदर्भ और पंजाब, जानिए किससे होगा सामना?

IANS | January 13, 2026 5:51 PM

बेंगलुरु, 13 जनवरी (आईएएनएस)। विजय हजारे ट्रॉफी एलीट 2025-26 के क्वार्टर फाइनल में जीत के साथ पंजाब और विदर्भ ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब ये टीमें 15 और 16 जनवरी को अपने-अपने सेमीफाइनल मैच खेलेंगी।

डीबी देवधर: वो प्रोफेसर, जो दिग्गज क्रिकेटर्स के आइडल थे

IANS | January 13, 2026 4:18 PM

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट के महान प्रशासक और दूरदर्शी व्यक्तित्व के डीबी देवधर को भारतीय क्रिकेट का 'ग्रैंड ओल्ड मैन' कहा जाता है, जिन्होंने रणजी ट्रॉफी के विकास में अहम योगदान दिया।

अंडर-19 विश्व कप: 15 जनवरी से शुरू हो रहा मेगा इवेंट, देखें भारतीय टीम का शेड्यूल

IANS | January 13, 2026 4:01 PM

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। अंडर-19 विश्व कप की शुरुआत 15 जनवरी से हो रही है। विश्व कप 15 जनवरी से 6 फरवरी तक संयुक्त रूप से जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। विश्व कप में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 4-4 के ग्रुप में बांटा गया है। भारतीय टीम यूएसए, बांग्लादेश, और न्यूजीलैंड के साथ ग्रुप ए में है। आइए जानते हैं कि भारतीय टीम के मैच कब और कहां खेले जाएंगे।

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, ब्रैंडन किंग होंगे कप्तान

IANS | January 13, 2026 3:36 PM

सेंट जॉन्स, 13 जनवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 से पहले वेस्टइंडीज को अफगानिस्तान के खिलाफ यूएई में 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए क्रिकेट वेस्टइंडीज ने 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है।