मध्यक्रम हमारे लिए चिंता का विषय नहीं, पिछले साल मौके कम मिले: आशीष नेहरा

IANS | March 26, 2026 11:25 PM

अहमदाबाद, 26 मार्च (आईएएनएस)। गुजरात टाइटंस (जीटी) के मुख्य कोच आशीष नेहरा ने कहा है कि टीम के लिए उसका मध्यक्रम चिंता का विषय नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले सीजन भी टीम का मीडिल ऑर्डर खराब प्रदर्शन नहीं कर रहा था।

मुंबई में क्रिकेट होना खुशी की बात, बेहतरी के लिए काम करेंगे: एमसीए अध्यक्ष

IANS | March 26, 2026 10:54 PM

मुंबई, 26 मार्च (आईएएनएस)। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने कहा कि 2027 में वानखेड़े स्टेडियम को भारत-ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान टेस्ट मैच न मिलने के बावजूद, शहर में मैचों की मेजबानी करके उन्हें खुशी है।

बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में हरभजन सिंह ने लगाया कैंप, युवा ऑफ-स्पिनरों को दी ट्रेनिंग

IANS | March 26, 2026 10:34 PM

बेंगलुरु, 26 मार्च (आईएएनएस)। भारत के पूर्व ऑफ-स्पिनर हरभजन सिंह ने बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उभरते हुए ऑफ-स्पिनरों के लिए एक खास कैंप लगाया। इसका मकसद युवा खिलाड़ियों के कौशल को निखारना और उन्हें खेल से जुड़ी रणनीतिक जानकारी देना था।

आईपीएल 2026: कर्नाटक विधायकों को मनमुताबिक टिकट नहीं मिल रहा, विधानसभा में उठा मुद्दा

IANS | March 26, 2026 9:55 PM

बेंगलुरु, 26 मार्च (आईएएनएस)। कर्नाटक विधानसभा में गुरुवार को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2026 के मैचों के लिए राज्य के विधायकों को टिकट दिए जाने का मुद्दा उठाया गया। अध्यक्ष यू.टी. खादर ने सरकार से अपील की कि वह संबंधित अधिकारियों के साथ इस मामले को उठाए।

आखिर क्यों लीग मुकाबलों में 2 बार भिड़ेंगी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें?

IANS | March 26, 2026 9:36 PM

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के लीग स्टेज मुकाबलों के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस सीजन लीग मुकाबलों में पांच-पांच बार आईपीएल खिताब अपने नाम कर चुकी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें 2 बार आमने-सामने होंगी, जबकि कई टीमों से उनका सामना सिर्फ एक ही बार होगा।

युवराज सिंह ने ऋषभ पंत की तकनीकी नहीं बल्कि मानसिक पहलू पर काम किया: इरफान पठान

IANS | March 26, 2026 8:56 PM

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के कप्तान ऋषभ पंत ने आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले भारतीय टीम के दिग्गज ऑलराउंडर रहे युवराज सिंह के साथ कुछ समय बिताया था। अपने खेल की खामियों को दूर करने पर काम किया था। पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने कहा है कि पंत के साथ काम करते समय युवराज का मुख्य जोर उनकी मानसिक मजबूती बढ़ाने पर था।

यहां देखें आईपीएल 2026 के लीग चरण का पूरा शेड्यूल

IANS | March 26, 2026 8:22 PM

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी कर दिया है। 13 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच से 2026 सीजन का दूसरा चरण शुरू होगा। प्लेऑफ के लिए वेन्यू की घोषणा बाद में की जाएगी।

कब खत्म होगा कोलकाता और मुंबई का इंतजार? ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो दशक पहले हुआ था आखिरी टेस्ट

IANS | March 26, 2026 7:07 PM

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया के घरेलू सत्र (2026-27) के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम अगले साल की शुरुआत में 5 टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए भारत दौरे पर आएगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले 5 टेस्ट मैचों के लिए वेन्यू का ऐलान कर दिया गया है। इसमें कोलकाता के ईडन गार्डन और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम का नाम नहीं है।

आईपीएल 2026: दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 12 अलग-अलग स्टेडियम में खेले जाएंगे मुकाबले

IANS | March 26, 2026 6:50 PM

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी कर दिया है। लीग चरण के शेष 50 मुकाबले 13 अप्रैल से 24 मई तक भारत के 12 अलग-अलग स्टेडियम में आयोजित होंगे। नए सीजन की शुरुआत 28 मार्च को होगी, जिसके लिए शुरुआती 20 मुकाबलों का शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया गया था।

आईपीएल 2026: 'डैड आर्मी' का टैग पुराना हो गया, युवाओं के भरोसे छठी बार चैंपियन बनने उतरेगी सीएसके

IANS | March 26, 2026 6:00 PM

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। पांच बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) बड़े बदलाव के साथ इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण (आईपीएल 2026) में उतर रही है। कभी 'डैड आर्मी' के नाम से मशहूर रही सीएसके इस बार युवा खिलाड़ियों के साथ छठी बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी।