आईपीएल में 4 हजार रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज शुभमन गिल, विराट कोहली का तोड़ा रिकॉर्ड

IANS | April 12, 2026 7:51 PM

लखनऊ, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। गुजरात टाइटंस (जीटी) के कप्तान शुभमन गिल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 4 हजार रन पूरे करने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने रविवार को आईपीएल 2026 के 19वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की। गुजरात टाइटंस ने एलएसजी को एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से हराया।

आईपीएल 2026: गिल-बटलर की फिफ्टी, जीटी ने एलएसजी को 7 विकेट से हराया

IANS | April 12, 2026 7:26 PM

लखनऊ, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। गुजरात टाइटंस (जीटी) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 19वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

आईपीएल 2026: जोस बटलर के नाम जुड़ी खास उपलब्धि, ऐसा करने वाले बने दूसरे इंग्लिश बल्लेबाज

IANS | April 12, 2026 6:56 PM

लखनऊ, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 19वें मुकाबले में रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की भिड़ंत गुजरात टाइटंस (जीटी) के साथ हो रही है। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में जोस बटलर ने टी20 क्रिकेट में खास उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 14 हजार रन पूरे कर लिए हैं।

एलएसजी बनाम जीटी: प्रसिद्ध कृष्णा की शानदार गेंदबाजी, आईपीएल करियर का डाला सबसे बेहतरीन स्पेल

IANS | April 12, 2026 6:48 PM

लखनऊ, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 19वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की भिड़ंत रविवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) के साथ हो रही है। एलएसजी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 164 रन बनाए। प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए।

आईपीएल 2026: केकेआर की ताकत बढ़ी, मथीशा पथिराना को मिली एनओसी, जल्द टीम से जुड़ेंगे

IANS | April 12, 2026 3:43 PM

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में निराशाजनक दौर से गुजर रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए अच्छी खबर है। श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना ने श्रीलंका क्रिकेट का जरूरी फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। उन्हें केकेआर से जुड़ने के लिए नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) मिल गयी है।

महान गायिका आशा भोसले के निधन पर क्रिकेट जगत ने शोक जताया

IANS | April 12, 2026 3:37 PM

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। महान गायिका आशा भोसले का रविवार को मुंबई में 92 वर्ष की आयु में देहांत हो गया। उनके निधन पर भारतीय क्रिकेट जगत ने शोक जताया है।

आईपीएल 2026: जीटी ने टॉस जीत गेंदबाजी चुनी, एलएसजी जीत की हैट्रिक के इरादे से उतरेगी

IANS | April 12, 2026 3:23 PM

लखनऊ, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 19वां मुकाबला इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है। जीटी के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

'यू आर द वन': जब आशा भोसले और ब्रेट ली की जुगलबंदी ने क्रिकेट और संगीत प्रेमियों को रोमांचित कर दिया था

IANS | April 12, 2026 2:50 PM

मुंबई, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा की मशहूर और दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले का निधन रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हो गया। वह 92 साल की थीं। संगीत में अपने प्रयोग के लिए जानी गई आशा भोसले ने 20 से अधिक भाषाओं में 12,000 से अधिक गाने गाए। संगीत के साथ-साथ क्रिकेट जगत से भी उनका गहरा नाता रहा।

'चेपॉक में शतक बनाना खास, मैं मैदान नहीं छोड़ना चाहता था': संजू सैमसन

IANS | April 12, 2026 1:59 PM

चेन्नई, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। सीएसके के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने शनिवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतक लगाया। यह आईपीएल 2026 का पहला शतक था, वहीं सैमसन के आईपीएल करियर का चौथा शतक था। हालांकि, सैमसन ने इस शतक को बेहद खास बताया है।

संजू सैमसन की पारी प्रभावी थी, उसकी गेम अवेयरनेस बहुत अच्छी है: अनिल कुंबले

IANS | April 12, 2026 1:17 PM

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 में चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने शनिवार को आईपीएल 2026 में पहली बार अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप प्रदर्शन किया और शतक लगाते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। सैमसन की इस पारी की भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों ने प्रशंसा की है।