आईपीएल 2026: 'नसीब' नहीं दे रहा साथ, ईशान किशन ने गंवाया लगातार पांचवां टॉस

IANS | April 13, 2026 8:40 PM

हैदराबाद, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की कमान संभाल रहे हैं, लेकिन 27 वर्षीय खिलाड़ी ने बतौर कप्तान लगातार पांचवें आईपीएल मैच में टॉस गंवा दिया।

आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा के नाम अनचाहा रिकॉर्ड, कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार 'शून्य' पर आउट

IANS | April 13, 2026 8:17 PM

हैदराबाद, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 21वें मैच में खाता खोले बगैर आउट हो गए। इसी के साथ अभिषेक टी20 फॉर्मेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार 'डक' पर आउट होने वाले भारतीय बन गए हैं।

आईपीएल 2026: जीटी बनाम सीएसके मुकाबलों के वेन्यू में बदलाव, जानिए वजह?

IANS | April 13, 2026 7:47 PM

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुजरात टाइटंस (जीटी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के दो मुकाबलों का वेन्यू बदला है। इसकी वजह अहमदाबाद और गुजरात के अन्य इलाकों में नगर निगम चुनाव हैं।

अरावली एक्सप्रेस : भाई का त्याग, कोरोना और कोच का निधन, फिर भी कायम 23 साल के अशोक का जलवा

IANS | April 13, 2026 7:16 PM

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। एक छोटा सा लड़का गेंद को तेजी से फेंकने का प्रयास सिर्फ इसलिए किया करता था, ताकि वह अपने बड़े भाई से बदला ले सके। बदला लेने की वह चाहत धीरे-धीरे जुनून में तब्दील हो गई। घर के आंगन से शुरू हुआ सफर आज आईपीएल 2026 के मंच पर पहुंच चुका है। 154.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डालकर यह गेंदबाज खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस गेंदबाज का नाम है अशोक शर्मा।

रजत पाटीदार: बतौर कप्तान एक ही साल जीते 2 बड़े खिताब, मगर टी20 टीम में नहीं बना पा रहे जगह

IANS | April 13, 2026 5:31 PM

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान रजत पाटीदार ने मुंबई इंडियंस (एमआई) के विरुद्ध 20 गेंदों में 5 छक्कों और 4 चौकों के साथ 53 रन की पारी खेली। इस बीच विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 23 गेंदों में 65 रन जोड़े। पाटीदार की इस पारी ने आरसीबी को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 20वें मुकाबले में 18 रन से जीत दिलाने में मदद की।

आईपीएल 2026 : मुंबई इंडियंस की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, रोहित की हैमस्ट्रिंग इंजरी का होगा स्कैन

IANS | April 13, 2026 4:52 PM

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में तीन मैच हार चुकी मुंबई इंडियंस (एमआई) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा की इंजरी की गंभीरता को समझने के लिए स्कैन कराया जाएगा। रोहित रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ 19 रन बनाने के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए थे और दोबारा बल्लेबाजी करने मैदान पर नहीं उतरे थे।

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए रिकॉर्ड प्राइज पूल की घोषणा, विजेता को मिलेंगे 2.34 मिलियन यूएस डॉलर

IANS | April 13, 2026 4:19 PM

दुबई, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए प्राइज मनी में 10 प्रतिशत इजाफा किया है। आगामी विमेंस वर्ल्ड कप में 87,64,615 यूएस डॉलर की प्राइज मनी दी जाएगी।

आईपीएल 2026: रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए पूरे किए 6 हजार रन

IANS | April 12, 2026 11:09 PM

मुंबई, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (एमआई) की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के साथ हो रही है। वानखेड़े के मैदान पर रोहित शर्मा ने खास उपलब्धि को अपने नाम किया। रोहित ने एमआई की तरफ से खेलते हुए आईपीएल में 6 हजार रन पूरे कर लिए हैं।

आईपीएल 2026: विराट कोहली का कमाल, एमआई के खिलाफ यह मुकाम हासिल करने वाले बने पहले बल्लेबाज

IANS | April 12, 2026 10:44 PM

मुंबई, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना मुंबई इंडियंस (एमआई) के साथ हो रहा है। वानखेड़े के मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 4 विकेट खोकर 240 रन लगाए। विराट कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 50 रनों की दमदार पारी खेली। कोहली ने अपनी इस पारी में खास उपलब्धि हासिल कर ली है।

आईपीएल 2026: विराट कोहली का एक और बड़ा कारनामा, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड

IANS | April 12, 2026 9:03 PM

मुंबई, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत रविवार को मुंबई इंडियंस के साथ हो रही है। वानखेड़े के मैदान पर विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।