बॉम्बे हाईकोर्ट ने 'जॉली एलएलबी 3' के खिलाफ दायर हुई याचिका को किया खारिज, कहा- 'हमारी चिंता मत कीजिए'
मुंबई, 17 सितंबर (आईएएनएस)। बॉम्बे हाईकोर्ट ने अभिनेता अक्षय कुमार और अरशद वारसी की आने वाली फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' के खिलाफ दायर की गई जनहित याचिका को खारिज कर दिया है। याचिकाकर्ता की ओर से आरोप लगाया गया था कि यह फिल्म न्यायपालिका और वकीलों का मजाक उड़ाती है, जिससे देश की न्यायिक व्यवस्था की गरिमा को ठेस पहुंचती है।