होली 2026: 'खेलेंगे हम होली' से 'बलम पिचकारी' तक, रंगों को और गाढ़ा कर देंगे ये क्लासिक और ट्रेंडिंग गाने

IANS | March 1, 2026 2:54 PM

मुंबई, 1 मार्च (आईएएनएस)। रंगो के त्योहार की होली को बस तीन दिन शेष हैं। ऐसे में रंग, मिठाइयां और नए कपड़े के साथ उल्लास देखने को मिल रहा है। होली पर बने सदाबहार गानों के बिना यह त्योहार सादा है। होली अधूरी लगती है बिना उन गानों के जो पीढ़ियों से लोगों को झूमने पर मजबूर करते हैं। बॉलीवुड ने होली पर ढेरों यादगार गाने दिए हैं, जिनमें से कुछ क्लासिक हैं तो कुछ ट्रेंडिंग हैं।

पैदा होते ही टाइगर श्रॉफ को मिला था 'साइनिंग अमाउंट', सुभाष घई ने किया था ये बड़ा वादा

IANS | March 1, 2026 1:50 PM

मुंबई, 1 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपने जबरदस्त एक्शन, डांस और फिटनेस के लिए जाने जाते हैं, लेकिन बहुत कम लोग यह जानते हैं कि उनके जन्म के समय ही उन्हें 'साइनिंग अमाउंट' मिल गया था। दरअसल, मशहूर फिल्ममेकर सुभाष घई ने उनके जन्म पर 101 रुपए उनके हाथ पर रखकर कहा था कि वह ही उन्हें हीरो बनाएंगे।

संगीत मेरी जिंदगी का स्वाभाविक हिस्सा, कभी नकल नहीं की; एआर रहमान एक प्रेरणास्रोत : हरिहरन (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)

IANS | March 1, 2026 12:55 PM

मुंबई, 1 मार्च (आईएएनएस)। अपनी मधुर और भावपूर्ण आवाज के माध्यम से उन्होंने गजल, पार्श्व संगीत और फ्यूजन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। पांच दशकों के लंबे करियर में उन्होंने अपनी मौलिकता के साथ कभी समझौता नहीं किया। समाचार एजेंसी 'आईएएनएस' को दिए एक विशेष साक्षात्कार में हरिहरन ने अपनी 50 वर्षों की संगीत यात्रा, दिग्गज संगीतकार ए.आर. रहमान के साथ अपने प्रगाढ़ संबंधों और 10 से अधिक भाषाओं में गायन के अनुभवों को साझा किया।

सचिन के साथ डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज सलिल अंकोला: क्रिकेट छूटा तो 'कुरुक्षेत्र' का बने हिस्सा, जानें आज कहां हैं?

IANS | February 28, 2026 10:17 PM

मुंबई, 28 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट के तेज गेंदबाज सलिल अंकोला का नाम एक समय पूरे देश में गूंजता था। सचिन तेंदुलकर के साथ 1989 में पाकिस्तान दौरे पर कराची टेस्ट में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज सलिल ने एक टेस्ट और 20 एकदिवसीय मैच खेले। वह साल 1996 विश्व कप टीम का हिस्सा भी बने, लेकिन चोटों ने उनके करियर पर ब्रेक लगा दिया और 28 साल की उम्र में उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

मास नहीं, अच्छे दिल वाला हीरो बनना चाहता हूं, प्रोड्यूसर्स को प्रॉफिट देना मेरी प्राथमिकता है: विमल

IANS | February 28, 2026 9:42 PM

हैदराबाद, 28 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता विमल अपनी अपकमिंग एक्शन एंटरटेनर फिल्म ‘वादम’ की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं। इस बीच फिल्म के ऑडियो रिलीज इवेंट में उन्होंने कहा कि वह “मास हीरो” की छवि के बजाय “अच्छे दिल वाला हीरो” कहलाना ज्यादा पसंद करेंगे।

दिल छू लेने वाले सफर की कहानी है ‘हेलो बच्चों’, मेरे लिए बेहद खास : विनीत कुमार

IANS | February 28, 2026 6:19 PM

मुंबई, 28 फरवरी (आईएएनएस)। नेटफ्लिक्स और टीवीएफ की वेब सीरीज 'हेलो बच्चों' का ट्रेलर शनिवार को रिलीज हो गया है। इस सीरीज में मुख्य भूमिका निभा रहे एक्टर विनीत कुमार सिंह ने कहा कि उन्होंने इस रोल को बहुत सम्मान के साथ लिया और इसमें अपना पूरा दिल-जान लगा दिया।

संयोग से 'महाभारत' की 'उत्तरा' बनी थीं वर्षा उसगांवकर, बिना स्क्रीन टेस्ट मिला रोल

IANS | February 27, 2026 11:42 PM

मुंबई, 27 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म इंडस्ट्री को 'दूध का कर्ज' और 'तिरंगा' जैसी सफल फिल्में देने वाली 90 के दशक की अभिनेत्री वर्षा उसगांवकर महाभारत शो का हिस्सा रही हैं। हालांकि, कम ही लोग जानते हैं कि उन्हें यह रोल संयोग से मिला था और वह भी बिना स्क्रीन टेस्ट के।

तीन साल तक इग्नोर, फिर बनाया जीवनसाथी: हेजल कीच और युवराज सिंह की दिलचस्प लव स्टोरी

IANS | February 27, 2026 9:47 PM

मुंबई, 27 फरवरी (आईएएनएस)। प्यार की कहानियां अक्सर फिल्मों में देखने को मिलती हैं, लेकिन कभी-कभी असल जिंदगी की कहानियां भी किसी फिल्म से कम नहीं होतीं। अभिनेत्री हेजल कीज और भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह की लव स्टोरी ऐसी ही एक कहानी है, जिसमें इंतजार है, जिद है, इग्नोर करना है और आखिर में सच्चा साथ भी है।

यादों में इंदीवर : जनता के लिए गीत लिखने वाले गीतकार, जब कल्याण जी ने समझाया बारीक फर्क

IANS | February 27, 2026 7:24 PM

मुंबई, 27 फरवरी (आईएएनएस)। हिंदी फिल्म संगीत के सदाबहार गीतकार इंदीवर का जिक्र होते ही उनके गीतों का जादू जीवंत हो उठता है। इंदीवर की कलम में मोहब्बत की नाजुकता, दर्द की गहराई के साथ देशभक्ति और मिट्टी की सोंधी महक भी थी। चार दशक के करियर में उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों के लिए एक हजार से ज्यादा गीतों की रचना की। उनकी खासियत थी उनकी भाषा।

पीएम मोदी से मिले विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, वेडिंग रिसेप्शन का दिया न्योता

IANS | February 27, 2026 4:22 PM

नई दिल्ली, 27 फरवरी (आईएएनएस)। साउथ सिनेमा की दुनिया में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी को लेकर चर्चाओं में हैं। इस कपल ने 26 फरवरी को उदयपुर में तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाजों के साथ शादी की। अब 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया है, जिसका न्योता कपल ने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें दिया।