गुरबानी से 'राता लंबियां' तक, जानें कैसे रहा असीस कौर के सिंगर बनने का सफर
मुंबई, 25 सितंबर (आईएएनएस)। हर साल हजारों आवाजें संगीत की दुनिया में सुनाई देती हैं, लेकिन कुछ आवाजें ऐसी होती हैं, जो सीधे दिल में उतर जाती हैं। ऐसी ही एक आवाज है 'असीस कौर' की, जो कानों में पड़ते ही मूड को रिफ्रेश कर देती है। आज जब बॉलीवुड में किसी रोमांटिक गाने की बात होती है, तो असीस कौर का नाम जरूर आता है।