मां की झलक हर सीन में तलाशते हैं प्रतीक बब्बर, दर्द और संघर्ष ने बनाया मजबूत कलाकार
मुंबई, 27 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे रहे हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और संघर्ष के दम पर पहचान बनाई, लेकिन कुछ कलाकार ऐसे भी हैं, जिनकी जिंदगी फिल्मों से ज्यादा भावनाओं और दर्द से भरी रही है। प्रतीक बब्बर भी इन्हीं नामों में से एक हैं। शानदार अभिनेता प्रतीक ने बचपन में अकेलेपन का दर्द झेला है।