अदाणी पोर्ट्स का वित्त वर्ष 25 की पहली छमाही में मुनाफा 42 प्रतिशत बढ़ा
अहमदाबाद, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। अदाणी पोर्ट्स और स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने मंगलवार को नतीजे जारी किए। वित्त वर्ष 25 की पहली छमाही में कंपनी का मुनाफा 42 प्रतिशत बढ़कर 5,520 करोड़ रुपये हो गया है, जो वित्त वर्ष 24 की समान अवधि में 3,881 करोड़ रुपये था।