थर्मल पावर प्लांट में कोयले का स्टॉक अब तक के उच्चतम स्तर 58.25 मिलियन टन पर पहुंचा
नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। थर्मल पावर प्लांट में कोयले का स्टॉक अब तक के उच्चतम स्तर 58.25 मिलियन टन पर पहुंच गया है, जो 25 दिनों की खपत को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। थर्मल पावर प्लांट में कोयले के स्टॉक में यह वृद्धि भारतीय रेलवे द्वारा साइलो लोडिंग के कारण दर्ज की गई।