भारत का सर्विसेज ट्रेड सरप्लस वित्त वर्ष 26 में 205-207 अरब डॉलर रहने का अनुमान : रिपोर्ट

IANS | September 3, 2025 11:28 AM

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के व्यापारिक निर्यात पर अमेरिकी की ओर से टैरिफ लगाने के बावजूद देश का सर्विसेज ट्रेड सरप्लस वित्त वर्ष 26 में 205-207 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। यह जानकारी बुधवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई।

भारत सरकार ने शुरू किया 'भारती' इनिशिएटिव, कृषि निर्यात बढ़ाने पर होगा फोकस

IANS | September 3, 2025 10:42 AM

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। सरकार की ओर से नया इनिशिएटिव 'भारती' शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य इनोवेशन को बढ़ाने के साथ 2030 तक कृषि निर्यात को 50 अरब डॉलर तक पहुंचाना है। यह जानकारी वाणिज्य मंत्रालय द्वारा दी गई।

दो दिवसीय जीएसटी परिषद की बैठक आज से शुरू, कर दरों में कमी और छोटे व्यवसायों को राहत मिलने की उम्मीद

IANS | September 3, 2025 10:08 AM

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। करदाताओं को राहत देने के उद्देश्य से 56 वीं जीएसटी परिषद की दो-दिवसीय बैठक की शुरुआत बुधवार को नई दिल्ली में सुबह 11 बजे होगी।

शेयर बाजार जीएसटी परिषद की बैठक से पहले हरे निशान में खुला

IANS | September 3, 2025 9:40 AM

मुंबई, 3 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में खुला। बाजार के ज्यादातर सूचकांकों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। सुबह 9:17 पर सेंसेक्स 60 अंक या 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 80,221 पर और निफ्टी 29 अंक या 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,608 पर था।

पीएम सूर्य घर योजना के तहत उत्तर प्रदेश में हर दिन हो रहा 1,000 रूफटॉप सोलर सिस्टम का इंस्टॉलेशन : नरेंद्र भूषण

IANS | September 2, 2025 7:59 PM

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। पीएम सूर्य घर योजना के तहत देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य उत्तर प्रदेश में हर दिन करीब 1,000 रूफटॉप सोलर सिस्टम का इंस्टॉलेशन किया जा रहा है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी में एडिशनल चीफ सेक्रेटरी नरेंद्र भूषण ने दी।

भारत 2047 से पहले बन सकता है दुनिया का सेमीकंडक्टर पावरहाउस : इंडस्ट्री लीडर्स

IANS | September 2, 2025 7:21 PM

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। भारत तेजी से घरेलू स्तर पर सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम का निर्माण कर रहा है और मंगलवार को सेमीकॉन इंडिया 2025 में इंडस्ट्री लीडर्स ने कहा कि देश 2047 से पहले दुनिया का सेमीकंडक्टर पावरहाउस बन सकता है।

सोने की कीमतों में आई कमी, चांदी फिर चमकी

IANS | September 2, 2025 6:04 PM

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को मामूली बदलाव देखने को मिला है। 24 कैरेट के सोने की कीमत में कमी आई है और चांदी के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

अदाणी पावर को मध्य प्रदेश की धीरौली खदान में ऑपरेशन शुरू करने की मंजूरी मिली

IANS | September 2, 2025 5:16 PM

अहमदाबाद, 2 सितंबर (आईएएनएस)। देश की सबसे बड़ी निजी थर्मल पावर उत्पादक कंपनी अदाणी पावर लिमिटेड ने मंगलवार को ऐलान किया कि उसे कोयला मंत्रालय से मध्य प्रदेश के सिंगरौली में धीरौली कोयला खदान में ऑपरेशन शुरू करने के लिए मंजूरी मिल गई है।

इस सप्ताह जीएसटी परिषद की बैठक में 150 से अधिक उत्पादों पर कर दरों में हो सकती है कटौती

IANS | September 2, 2025 4:51 PM

मुंबई, 2 सितंबर (आईएएनएस)। जीएसटी परिषद इस सप्ताह अपनी दो दिवसीय बैठक के दौरान रेट एडजस्टमेंट के तहत 150 से अधिक वस्तुओं पर जीएसटी दरों में कमी के केंद्र के प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय ले सकती है।

जीएसटी सुधार एक खुली और पारदर्शी अर्थव्यवस्था का निर्माण करेंगे, छोटे व्यवसायों को होगा फायदा : वित्त मंत्री

IANS | September 2, 2025 4:47 PM

चेन्नई, 2 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार एक खुली और पारदर्शी अर्थव्यवस्था का निर्माण करेंगे, अनुपालन बोझ को कम करेंगे और छोटे व्यवसायों को फायदा पहुंचाएंगे।