भारतीय कंपनियों का प्रॉफिट मार्जिन वित्त वर्ष 25 की दूसरी छमाही में सुधरने का अनुमान
नई दिल्ली, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय कंपनियों का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन (ओपीएम) वित्त वर्ष 25 की दूसरी छमाही में सुधरने का अनुमान है। इसकी वजह ग्रामीण मांग एवं सरकारी खर्च में बढ़ना और फेस्टिव सीजन में अच्छी बिक्री होना है। यह जानकारी सोमवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई।