माइक्रोसॉफ्ट की शुद्ध आय में 33 प्रतिशत की वृद्धि, गेमिंग दांव सफल रहा

IANS | January 31, 2024 11:56 AM

सैन फ्रांसिस्को, 31 जनवरी (आईएएनएस)। माइक्रोसॉफ्ट ने 31 दिसंबर को समाप्त तिमाही के दौरान 62 बिलियन डॉलर का राजस्व और 21.9 बिलियन डॉलर की शुद्ध आय दर्ज की। राजस्व में 18 प्रतिशत और शुद्ध आय में 33 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

ऑनलाइन पेमेंट गेटवे पेपाल 2,500 कर्मचारियों की करेगा छंटनी

IANS | January 31, 2024 11:34 AM

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। ऑनलाइन पेमेंट गेटवे पेपाल ने छंटनी शुरू कर दी है, जिससे उसके कम से कम 9 प्रतिशत कार्यबल यानी लगभग 2,500 कर्मचारी प्रभावित होंगे।

केंद्र ने मोबाइल फोन के पार्ट्स पर आयात शुल्क घटाकर किया दस प्रतिशत

IANS | January 31, 2024 11:16 AM

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। देश में मोबाइल विनिर्माण को और बढ़ावा देने के लिए सरकार ने मोबाइल फोन के विनिर्माण में इस्तेमाल होने वाले पार्ट्स पर आयात शुल्क 15 से घटाकर 10 फीसदी कर दिया है।

गूगल ने 2023 में हास‍िल किया सात बिलियन डॉलर का राजस्व

IANS | January 31, 2024 11:07 AM

सैन फ्रांसिस्को, 31 जनवरी (आईएएनएस)। अल्फाबेट (गूगल की मूल कंपनी) ने वर्ष 2023 में 307 बिलियन डॉलर का राजस्व हासिल किया, जो 2022 की तुलना में 9 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने पिछले साल 12 हजार से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के बाद वेतन-भंग और अन्य खर्चों पर 2.1 अरब डॉलर खर्च किए थे। कंपनी इस साल की पहली तिमाही में कर्मचारी पृथक्करण शुल्क पर 700 मिलियन डॉलर और खर्च करेगी।

विश्लेषकों ने कहा, निकट अवधि में निफ्टी में मंदी के आसार

IANS | January 30, 2024 5:04 PM

मुंबई, 30 जनवरी (आईएएनएस)। एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे ने कहा कि निफ्टी में मंगलवार को पूरे दिन उतार-चढ़ाव रहा और मंदी का रुख बना रहा। जहां निफ्टी50 मंगलवार को 216 अंक या 0.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,522.10 पर बंद हुआ, वहीं सेंसेक्स 802 अंक या 1.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,139.90 पर बंद हुआ।

7 प्रतिशत से अधिक विकास दर की वित्त मंत्रालय को उम्मीद, लेकिन भू-राजनीतिक तनाव का जोखिम

IANS | January 30, 2024 4:01 PM

नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। वित्त मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार, मजबूत घरेलू मांग और आर्थिक सुधारों के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था के 7 प्रतिशत से अधिक बढ़ने की उम्मीद है, लेकिन इजरायल-हमास युद्ध जैसे भू-राजनीतिक तनाव से खतरा भी है।

ज़ी ने कहा, लाइसेंस समझौते पर डिज़्नी स्टार के अगले कदम की जानकारी नहीं

IANS | January 30, 2024 3:52 PM

नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ने कहा है कि कंपनी और डिज़्नी स्टार के बीच हुए रणनीतिक लाइसेंस समझौते के संबंध में स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ('डिज्नी स्टार') के इरादों या अगले कदम के बारे में जानकारी नहीं है और वह इस पर टिप्पणी नहीं कर सकती है।

सेंसेक्स 700 अंक से अधिक टूटा

IANS | January 30, 2024 3:20 PM

नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। दिग्गज शेयरों में बिकवाली के दबाव के कारण बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 700 अंक से अधिक टूट गया। मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 769 अंक की गिरावट के साथ 71,172.32 अंक पर कारोबार कर रहा था।

फिडेलिटी ने मीशो में अपनी हिस्सेदारी का मूल्यांकन घटाकर 3.5 बिलियन डॉलर किया

IANS | January 30, 2024 3:11 PM

नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। विश्व निवेश फर्म फिडेलिटी ने सोशल कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो में अपनी हिस्सेदारी का मूल्यांकन घटाकर 3.5 बिलियन डॉलर कर दिया है।

चेक प्वाॅइंट ने नए भागीदार कार्यक्रम का किया अनावरण

IANS | January 30, 2024 1:50 PM

नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। साइबर सुरक्षा प्लेटफॉर्म प्रदाता चेक प्वाइंट सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज ने मंगलवार को नए साइबर परिदृश्य में अपना इनोवेटिव न्यू पार्टनर प्रोग्राम लॉन्च किया।