वित्त वर्ष 2024-25 में भारत के कोयला आयात में आई 20.91 मिलियन टन की कमी : केंद्रीय मंत्री
नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। भारत का कोयला आयात वित्त वर्ष 2024-25 में इससे पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 20.91 मिलियन टन कम रहा है। इससे देश को 60,681.67 करोड़ रुपए की विदेशी मुद्रा की बचत करने में मदद मिलेगी। यह जानकारी केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी.किशन रेड्डी की ओर से संसद में दी गई।