13.59 लाख घरों को बिजली देने के लिए 'आरडीएसएस' के तहत अब तक 6,487 करोड़ रुपए स्वीकृत
नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। संसद में दी गई जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार ने देश भर में 13.59 लाख घरों के विद्युतीकरण के लिए रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के तहत 6,487 करोड़ रुपए के कार्यों को मंजूरी दी है।