मारुति सुजुकी की बिक्री तीसरी तिमाही में 16 प्रतिशत बढ़ी, मुनाफा 3,500 करोड़ रुपये के पार
नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। देश की बड़ी कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी मारुति सुजुकी ने बुधवार को वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही के नतीजे पेश किए। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढ़कर 3,727 करोड़ रुपये हो गया है, जो कि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 3,206.8 करोड़ रुपये था।