इस वर्ष अप्रैल-जून में भारत में आईटी सेक्टर ने 50 प्रतिशत ऑफिस स्पेस लीज पर दिए : रिपोर्ट
नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस) । भारत में सूचना प्रौद्योगिकी-सक्षम सेवाओं (आईटीईएस) और आईटी सेक्टर का कमर्शियल रियल एस्टेट (सीआरई) लीजिंग सेगमेंट में दबदबा बना हुआ है। शुक्रवार को आई एक रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष की दूसरी तिमाही में सेक्टर की हिस्सेदारी सीआरई लीजिंग सेगमेंट 50 प्रतिशत रही, जो पिछली तिमाही के 36 प्रतिशत से अधिक है।