एशिया-प्रशांत क्षेत्र में कमर्शियल रियल स्टेट निवेश 2025 की तीसरी तिमाही में अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा
नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। एशिया-प्रशांत क्षेत्र में कमर्शियल रियल स्टेट निवेश 2025 की तीसरी तिमाही में अब तक के उच्चतम स्तर के साथ 63.8 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जो कि बीते वर्ष की समान अवधि की तुलना में 56.8 प्रतिशत की बढ़त को दर्शाता है। यह जानकारी बुधवार को आई एक रिपोर्ट में दी गई।