अदाणी रियल्टी 'हुरुन रियल एस्टेट लिस्ट 2025' में सबसे मूल्यवान गैर-सूचीबद्ध कंपनी
मुंबई, 31 जुलाई (आईएएनएस)। अदाणी रियल्टी ने एक बार फिर '2025 जीआरओएचई-हुरुन इंडिया रियल एस्टेट 150 लिस्ट' में सबसे मूल्यवान गैर-सूचीबद्ध रियल एस्टेट कंपनी का स्थान हासिल कर लिया है। यह जानकारी गुरुवार को आई एक रिपोर्ट में दी गई।