भारत फास्ट पेमेंट में ग्लोबल लीडर, जुलाई में कुल यूपीआई ट्रांजैक्शन 19 अरब के पार
मुंबई, 3 अगस्त (आईएएनएस)। मोबाइल के जरिए दिन के चौबीसों घंटे और साल के 365 दिन तुरंत मनी ट्रांसफर किए जाने की सुविधा के साथ यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) की लोकप्रियता तेजी से बढ़ती जा रही है।