सोना-चांदी खरीदना हुआ महंगा, दाम करीब 2,000 रुपए तक बढ़े
नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। सोना-चांदी की कीमतों में बुधवार को तेजी दर्ज की गई। 24 कैरेट के सोने की कीमत एक बार फिर से एक लाख रुपए के पार चली गई, जबकि चांदी के दाम में 1,900 रुपए से अधिक की तेजी दर्ज की गई।