हफ्ते के पहले दिन सोने की कीमतें करीब 1,400 रुपए बढ़ीं, चांदी 2.37 लाख रुपए के पार
नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है, जिससे सोने की कीमतें फिर से 1.36 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 2.37 लाख रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गया है।