भारत में खुदरा मुद्रास्फीति दिसंबर में 1.33 प्रतिशत रही, खाद्य महंगाई दर लगातार सातवें महीने नकारात्मक जोन में
नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। भारत में खुदरा महंगाई दर दिसंबर 2025 में सालाना आधार पर 1.33 प्रतिशत रही है। इसमें नवंबर की खुदरा मुद्रास्फीति दर 0.71 प्रतिशत के मुकाबले 62 आधार अंकों की बढ़ोतरी हुई है। यह जानकारी सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से सोमवार को दी गई।