ब्लैक बॉक्स ने विंड रिवर के साथ साझेदारी की घोषणा की, दुनिया भर में एज और क्लाउड इनोवेशन को मिलेगा बढ़ावा
मुंबई, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशन की प्रमुख कंपनी 'ब्लैक बॉक्स' ने शुक्रवार को 'विंड रिवर' के साथ एक ग्लोबल रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की। विंड रिवर की पहचान इंटेलिजेंट एज सॉफ्टवेयर में एक ग्लोबल लीडर के रूप में होती है। इस साझेदारी का उद्देश्य दुनिया भर के सभी उद्योगों को नेक्स्ट-जेनरेशन एज और क्लाउड सॉल्यूशन प्रदान करना है।