पीएम-किसान की 22वीं किस्त 13 मार्च को जारी करेंगे पीएम मोदी, 9.32 करोड़ किसानों के खातों में आएंगे 18,640 करोड़ रुपए
नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी किसान सहायता योजना 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान)' की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी की जाएगी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को यह जानकारी दी।