भारत वैश्विक निवेश के लिए एक खुला और आकर्षक गंतव्य बना हुआ है: सेबी प्रमुख

IANS | April 11, 2026 2:07 PM

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। सेबी यानी भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (एसईबीआई) के चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने कहा है कि भारत आज भी वैश्विक निवेश के लिए एक खुला और आकर्षक गंतव्य बना हुआ है। उन्होंने कहा कि मजबूत मैक्रोइकॉनॉमिक आधार, तेजी से बढ़ता निवेशक आधार और सुधारों पर केंद्रित नीतियां भारत को वैश्विक पूंजी के लिए खास बनाती हैं।

सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे हफ्ते तेजी, डॉलर की कमजोरी से बढ़ी मांग

IANS | April 11, 2026 1:45 PM

मुंबई, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। सोने की कीमतों में इस हफ्ते 1.65 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, जिससे लगातार तीसरे हफ्ते इसमें तेजी बनी रही। सुरक्षित निवेश (सेफ-हेवन) की बढ़ती मांग, अमेरिकी डॉलर की कमजोरी और अमेरिका-ईरान के बीच चल रही सीजफायर बातचीत ने इस तेजी को समर्थन दिया।

अमेरिका-ईरान युद्धविराम के संकेतों से शेयर बाजार को मिली मजबूती, हफ्ते के दौरान सेंसेक्स-निफ्टी में करीब 6 प्रतिशत की उछाल

IANS | April 11, 2026 1:00 PM

मुंबई, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के युद्धविराम समझौते के सकारात्मक संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे हफ्ते तेजी देखने को मिली। शॉर्ट कवरिंग के चलते बाजार में जोरदार खरीदारी हुई और प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक हरे निशान में बंद हुए।

क्यों ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से निकलने वाले जहाजों से नहीं वसूल सकता टोल

IANS | April 10, 2026 8:40 PM

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका, इजरायल द्वारा हमला करने के बाद से ईरान ने दुनिया के प्रमुख समुद्री मांर्गों में से एक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया है और अब इस संकरे समुद्री को दोबारा से खोलने के लिए टोल का प्रस्ताव वैश्विक स्तर पर रखा है, लेकिन यह वास्तव में काफी अव्यावहारिक है और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के खिलाफ है।

4.05 लाख पीएनजी कनेक्शन शुरू हुए, एलपीजी की आपूर्ति सामान्य : केंद्र

IANS | April 10, 2026 8:06 PM

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। देश में एलपीजी की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है और किसी भी वितरक से गैस खत्म होने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। यह जानकारी सरकार की ओर से शुक्रवार को दी गई।

चुनौतीपूर्ण समय से गुजर रही एयर इंडिया, एग्जीक्यूशन पर होना चाहिए फोकस : एन चंद्रशेखरन

IANS | April 10, 2026 7:33 PM

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने शुक्रवार को एयर इंडिया के कर्मचारियों से कहा कि एयरलाइन एक मुश्किल दौर से गुजर रही है और सभी कर्मचारियों को एग्जीक्यूशन और लागत अनुशासन पर फोकस करना चाहिए।

इंडक्शन कुकटॉप के इस्तेमाल से देश में 13-27 गीगावाट तक बढ़ सकती है बिजली की मांग

IANS | April 10, 2026 6:30 PM

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी के डायरेक्टर जनरल कृष्ण चंद्र पाणिग्रही ने शुक्रवार को कहा कि मध्य पूर्व में तनाव के कारण पैदा हुई एलपीजी की कमी के चलते इंडक्शन कुकटॉप का इस्तेमाल बढ़ने से देश में बिजली की मांग में वितरक स्तर पर 13-27 गीगावाट की बढ़ोतरी हो सकती है।

भारत कच्चे तेल के लिए मध्य पूर्व पर निर्भरता घटाए, घरेलू उत्पादन को मिले बढ़ावा: ओएनजीसी चेयरमैन

IANS | April 10, 2026 6:00 PM

मुंबई, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। ओएनजीसी के चेयरमैन और सीईओ अरुण कुमार सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भारत को अपनी ऊर्जा सुरक्षा रणनीति पर फिर से विचार करना और पारंपरिक आपूर्तिकर्ताओं विशेष रूप से मध्य पूर्व पर निर्भरता को घटाना चाहिए।

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 9.063 अरब डॉलर बढ़कर 697.121 अरब डॉलर रहा

IANS | April 10, 2026 5:17 PM

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 3 अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह में 9.063 अरब डॉलर बढ़कर 697.121 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। यह जानकारी शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी किए गए डेटा में दी गई।

निर्माण लागत घटाने के लिए आधुनिक तकनीक और तेज फैसलों की जरूरत: नितिन गडकरी

IANS | April 10, 2026 4:56 PM

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनेस)। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को निर्माण लागत कम करने और कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए तेज फैसले लेने, आधुनिक तकनीकों को अपनाने और टिकाऊ (सस्टेनेबल) तरीकों पर जोर दिया।