सीईएस 2026: सैमसंग डिस्प्ले और इंटेल ने मिलकर विकसित की नई ऊर्जा-बचत ओएलईडी तकनीक
लास वेगास, 7 जनवरी (आईएएनएस)। सैमसंग डिस्प्ले ने बुधवार को कहा कि उसने अमेरिकी कंपनी इंटेल के साथ मिलकर एक नई तकनीक विकसित की है, जिससे ऑर्गेनिक लाइट-एमिटिंग डायोड (ओएलईडी) डिस्प्ले कम बिजली खर्च करेंगे। इस तकनीक की मदद से लैपटॉप की बैटरी ज्यादा समय तक चलेगी।