भारत और नीदरलैंड्स कृषि साझेदारी का करेंगे विस्तार; कृषि तकनीक, बागवानी और बीज क्षेत्र में बढ़ाएंगे सहयोग का दायरा: शिवराज सिंह चौहान
नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि भारत और नीदरलैंड्स ने कृषि क्षेत्र में अपनी साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमति जताई है। दोनों देश कृषि नवाचार, बागवानी और बीज क्षेत्र जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग का दायरा बढ़ाएंगे, जिससे तकनीक-आधारित खेती और कृषि उत्पादकता को नई गति मिलेगी।