98वें ऑस्कर में बेस्ट पिक्चर की दौड़ में शामिल 'कांतारा', विवेक ओबेरॉय ने ऋषभ शेट्टी को दी बधाई
मुंबई, 10 जनवरी (आईएएनएस)। कन्नड़ सुपरहिट फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। यह फिल्म अब 98वें अकादमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर) में बेस्ट पिक्चर कैटेगरी के लिए क्वालिफाई हो गई है। इस खुशी को साझा करते हुए एक्टर विवेक ओबेरॉय ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट किया, जिसमें वह निर्देशक और अभिनेता ऋषभ शेट्टी को बधाई देते नजर आए।