दिव्येंदु, पुलकित सम्राट और सुविंदर स्टारर 'ग्लोरी' की रिलीज डेट आई सामने, बॉक्सिंग की दिखेगी क्रूर दुनिया

IANS | April 7, 2026 3:26 PM

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स अपनी पहली स्पोर्ट्स थ्रिलर सीरीज ‘ग्लोरी’ लेकर आ रहा है। दिव्येंदु, पुलकित सम्राट और सुविंदर स्टारर सीरीज के मेकर्स ने रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है।

‘सुपर डूपर’ का गाना ‘अंगाई’ मेरे लिए बेहद खास : स्वानंद किरकिरे

IANS | April 7, 2026 3:03 PM

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। संगीतकार और अभिनेता स्वानंद किरकिरे ने मराठी फिल्म 'सुपर डूपर' के लिए एक खूबसूरत लोरी 'अंगाई' में अपनी आवाज दी है। इस गाने के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें एक खास तरह की मासूमियत और ईमानदारी है, जो बेहद खास और आकर्षित करने वाली लगी।

दिलजीत दोसांझ अपनी जड़ों से जुड़े शानदार कलाकार हैं, नई फिल्म में दिखेगा अलग अंदाज : इम्तियाज अली

IANS | April 6, 2026 11:53 PM

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता-निर्देशक इम्तियाज अली अपकमिंग फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को लेकर उत्साहित हैं। इस बीच वह फिल्म में लीड एक्टर के तौर पर नजर आने वाले दिलजीत दोसांझ की तारीफ करते नजर आए। उन्होंने कहा कि दिलजीत में बहुत गहराई, विनम्रता है और वह अपनी जड़ों से जुड़े शानदार कलाकार हैं।

फिल्म इंडस्ट्री को 'रंगीला' बनाने वाले 'सरकार': इंजीनियरिंग छोड़कर पकड़ी निर्देशन की राह, सेट किए फिल्म मेकिंग के कई ट्रेंड

IANS | April 6, 2026 11:14 PM

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। राम गोपाल वर्मा फिल्म इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम है, जिससे शायद ही कोई अनजान हो। रंगील, सरकार सीरीज से लेकर सत्या जैसी फिल्में देकर उन्होंने दर्शकों के बीच एक खास पहचान बनाई है। राम गोपाल ने सिविल इंजीनियर की नौकरी छोड़ निर्देशन की राह पकड़ी और पहली ही फिल्म के लिए आरजीवी को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला। उन्होंने फिल्म मेकिंग के कई ट्रेंड सेट किए।

'भाबीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन' में किरदार को नया आयाम देने का मौका मिला : शुभांगी अत्रे

IANS | April 6, 2026 5:53 PM

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं' में 'अंगूरी भाभी' का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री शुभांगी अत्रे के लिए फिल्म ‘भाबीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन’ बेहद खास और शानदार अनुभव देने वाला रहा। शुभांगी ने बताया कि फिल्म से उनके किरदार को नया आयाम देने का मौका मिला।

ऊंट पर कूदने के बाद जितेंद्र को मिली थी करियर की पहली फिल्म, लेकिन तनख्वाह में हो गई भारी कटौती

IANS | April 6, 2026 5:23 PM

मुंबई, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा में पहचान बनाने के लिए सभी को दिन-रात मेहनत करनी पड़ती है। किसी भी नए अभिनेता को पहली फिल्म मिलना किस्मत के चमक जाने के जैसा होता है, लेकिन जितेंद्र के लिए यह घाटे का सौदा रहा था।

'द जर्नी ऑफ बांसुरी' पर बोले 'धुरंधर' स्टार नवीन कुमार-यह किताब मेरे लिए बेहद खास

IANS | April 6, 2026 3:21 PM

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' के एक्टर्स हों या पर्दे के पीछे के कलाकार सभी की खूब तारीफ हो रही है। इस बीच फिल्म में बांसुरी की धुन देने वाले बांसुरी वादक नवीन कुमार ने अपनी किताब 'द जर्नी ऑफ बांसुरी' लॉन्च की। नवीन कुमार ने बताया कि यह किताब उनके लिए बेहद खास और दिल के करीब है।

भाजपा स्थापना दिवस: हेमा मालिनी से कंगना रनौत तक, इन सेलेब्स ने दी पार्टी को मजबूती

IANS | April 6, 2026 12:44 PM

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आज अपना स्थापना दिवस मना रही है। पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। पिछले कई वर्षों में फिल्म, टीवी, संगीत और खेल जगत की कई हस्तियों ने बीजेपी में शामिल होकर राजनीति में कदम रखा है। कुछ सक्रिय सांसद के रूप में काम कर रहे हैं, तो कुछ पार्टी के मजबूत समर्थक बने हुए हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप एआई की सुन रहे? राम गोपाल वर्मा ने उठाए सवाल, विरोधाभासी बयानों पर जताई चिंता

IANS | April 6, 2026 11:24 AM

मुंबई, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिव रहते हैं। वह फिल्म से जुड़े अपडेट हों या देश का कोई मुद्दा अक्सर खुलकर अपनी राय रखते नजर आते हैं। सोमवार को किए पोस्ट में राम गोपाल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विरोधाभासी बयानों पर चिंता जताते हुए सवाल किया कि क्या वह केवल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सलाह पर काम कर रहे हैं?

आप ही सिनेमा के बैकबोन... ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच 'यालीना' ने पर्दे के पीछे के 'हीरोज' को किया सलाम

IANS | April 5, 2026 11:54 PM

मुंबई, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री सारा अर्जुन ने अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सफलता का श्रेय पर्दे के पीछे काम करने वाली पूरी टीम को देते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि फिल्म की भव्यता और सफलता सिर्फ कलाकारों की नहीं, बल्कि उन अनगिनत लोगों की मेहनत का नतीजा है जो फ्रेम के बाहर रहकर दिन-रात मेहनत करते हैं।