'खुफिया' ने मुझे तब्बू के साथ फिर से जुड़ने का मौका दिया : विशाल भारद्वाज
मुंबई, 18 सितंबर (आईएएनएस)। विशाल भारद्वाज की अपकमिंग नेटफ्लिक्स स्पाई थ्रिलर 'खुफिया' का ट्रेलर सोमवार को जारी किया गया। निर्देशक ने कहा कि इससे उन्हें तब्बू के साथ फिर से जुड़ने और दो प्रतिभाशाली अभिनेताओं अली फज़ल और वामिका गब्बी के साथ पहली बार काम करने का मौका मिला।