'देवदास' मेरी पसंदीदा बॉलीवुड फिल्म : गुसलगी मालंडा
मुंबई, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। यूरोपीय संघ फिल्म महोत्सव में भाग लेने के लिए सीजर पुरस्कार विजेता फ्रांसीसी अभिनेत्री गुसलगी मालंडा इन दिनों दिल्ली में हैं। गुस्लागी की फिल्म 'सेंट ओमर' ने फिल्म महोत्सव की शुरुआत की थी। गुसलगी ने कहा कि बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की देवदास उनकी अब तक की सबसे पसंदीदा हिंदी फिल्म है।