'कुछ कुछ होता है' में 'कोई मिल गया' गाने के लिए शाहरुख-काजोल की कोरियोग्राफर बनीं थीं रानी मुखर्जी
मुंबई, 29 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता करण जौहर ने खुलासा किया है कि एक्ट्रेस रानी मुखर्जी 1998 के रोमांटिक ड्रामा 'कुछ कुछ होता है' के आइकोनिक गाने 'कोई मिल गया' में शाहरुख खान और काजोल के लिए कोरियोग्राफर बनी थीं।