सीडब्ल्यूजी 2026: जैवलिन फाइनल में पहुंची भारत की 'तिकड़ी', नीरज के साथ रोहित और यशवीर से मेडल की आस

IANS | July 30, 2026 4:48 PM

ग्लासगो, 30 जुलाई (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा के फाइनल में भारत के तीन एथलीट्स नजर आएंगे। गुरुवार को मुश्किल हालात के बावजूद ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा, रोहित यादव और यशवीर सिंह ने क्वालीफाइंग राउंड ग्रुप-ए में शीर्ष-10 स्थान हासिल करते हुए 31 जुलाई को खेले जाने वाले मेडल इवेंट में जगह बनाई।

सीडब्ल्यूजी 2026: मेडल टैली में एक स्थान ऊपर पहुंचा भारत, ऑस्ट्रेलिया टॉप पर बरकरार

IANS | July 30, 2026 10:43 AM

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक गोल्ड और दो सिल्वर मेडल आए। इन तीन मेडल के साथ ही भारत के कुल मेडलों की संख्या अब 15 हो गई है, जिसका फायदा भारत को मेडल टैली में भी मिला है।

'आपका ऐतिहासिक प्रदर्शन पैरा एथलेटिक्स के लिए बड़ी उपलब्धि', राष्ट्रपति ने दी दिलीप-बासिल और श्रीशंकर को बधाई

IANS | July 30, 2026 10:09 AM

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा एथलीट की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि मोहम्मद बासिल ने सिल्वर पर कब्जा जमाया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इन तीनों ही खिलाड़ियों को मेडल जीतने पर बधाई दी है।

'अगली प्रतियोगिता में टाइमिंग को और बेहतर करूंगा', सिल्वर मेडल जीतने पर बोले मोहम्मद बासिल

IANS | July 30, 2026 9:13 AM

ग्लासगो, 30 जुलाई (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल ने सीजन का बेस्ट प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। बासिल ने कहा कि वह अपने पहले इंटरनेशनल इवेंट में मेडल जीतकर बेहद खुश हूं।

सीडब्ल्यूजी 2026: पुरुषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में भारत का जलवा, गोल्ड के साथ सिल्वर भी जीता

IANS | July 30, 2026 2:17 AM

ग्लासगो, 30 जुलाई (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बुधवार देर रात (भारतीय समय के अनुसार) पैरा एथलीट्स ने पुरुषों की 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 'गोल्ड' और 'सिल्वर' मेडल दिलाया। दिलीप महादु गावित ने 10.71 सेकंड के समय के साथ गोल्ड मेडल जीतकर 'गेम्स रिकॉर्ड' के साथ सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वहीं, मोहम्मद बासिल मोर्सिंगनाकथ ने 10.83 सेकंड (सीजन बेस्ट) के साथ सिल्वर हासिल किया।

सीडब्ल्यूजी 2026: श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में भारत को दिलाया सिल्वर मेडल

IANS | July 30, 2026 1:59 AM

ग्लासगो, 30 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के मुरली श्रीशंकर ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बुधवार देर रात (भारतीय समय के अनुसार) पुरुषों की लंबी कूद के फाइनल में 8.09 मीटर की अपनी सर्वश्रेष्ठ कोशिश के साथ सिल्वर मेडल जीता।

हमारे एथलीट पहले से ज्यादा साहसी हो गए हैं, हमारा आत्मविश्वास बढ़ा है: नीरज चोपड़ा

IANS | July 26, 2026 3:51 PM

ग्लासगो, 26 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के 'गोल्डन बॉय' के नाम से मशहूर टोक्यो ओलंपिक में जैवलीन में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हिस्सा लेने के लिए ग्लासगो पहुंच चुके हैं। नीरज ग्लासगो में गोल्ड कोस्ट में स्वर्ण पदक जीतने वाली सफलता को दोहराना चाहते हैं। उन्होंने कहा है कि अब हमारे एथलीट पहले से ज्यादा निर्भीक हो गए हैं और खुद को किसी विदेशी एथलीट से कम नहीं आंकते हैं।

समरदीप सिंह गिल ने शॉट पुट में जीता गोल्ड, कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए किया क्वालीफाई

IANS | May 25, 2026 11:38 PM

रांची, 25 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के 25 वर्षीय शॉट पुट खिलाड़ी समरदीप सिंह गिल ने सोमवार को बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित 29वीं राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता के अंतिम दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष शॉट पुट स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भी क्वालीफाई कर लिया।

आईपीएल 2026: पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, जीटी के साथ डेब्यू करेंगे अशोक शर्मा

IANS | March 31, 2026 7:17 PM

न्यू चंडीगढ़, 31 मार्च (आईएएनएस)। पंजाब किंग्स ने मंगलवार को महाराज यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के चौथे मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। दोनों टीमें जीत के साथ अपने अभियान का आगाज करना चाहेंगी। टाइटंस की टीम में 23 वर्षीय तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को डेब्यू का मौका दिया गया है।

ट्रैम्पोलिन: सर्कस से प्रेरित एक खेल, जिसने ओलंपिक में जिमनास्ट को दिलाए मेडल

IANS | December 27, 2025 8:05 PM

नई दिल्ली, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। 'ट्रैम्पोलिन' एक ऐसा जिम्नास्टिक खेल है, जिसमें खिलाड़ी फ्लेक्सिबल नेट पर उछलते हुए हवा में कलाबाजियां और संतुलन वाले करतब करते हैं। ऊंचाई, तकनीक, नियंत्रण और सुरक्षित लैंडिंग के महत्व वाले इस खेल ने ओलंपिक में भी अपनी पहचान बनाई है।