सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों का विरोध, भारत की सभी पक्षों से संयम बरतने और तनाव कम करने की अपील
संयुक्त राष्ट्र, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत ने सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के लगातार हो रहे हमलों के बीच अपनी एकजुटता व्यक्त की है। इन हमलों में एक भारतीय नागरिक की भी जान चली गई है।