AI Summit में यूथ Congress के प्रदर्शन पर इन मंत्रियों का करारा प्रहार!

Updated: February 21, 2026 6:03 PM

राजधानी नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हाई-प्रोफाइल ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ के दौरान उस वक्त हंगामा मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया और टी-शर्ट उतारकर प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाज़ी शुरू कर दी। इस घटना ने न सिर्फ कांग्रेस की राजनीति पर सवाल खड़े किए, बल्कि सियासी बयानबाज़ी को भी तेज़ कर दी है। पूरे मामले पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। वहीं इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। इसके अलावा केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी यूथ कांग्रेस के इस प्रदर्शन पर करारा प्रहार किया है।


#AISummit #YouthCongress #BharatMandapam #IndiaAIImpact #PoliticalNews #UnionMinisters #DelhiNews