उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से प्रदेशव्यापी ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ करते हुए साफ संदेश दिया है कि शिक्षा ही भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है। वाराणसी के शिवपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में उस समय खास उत्साह देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री खुद बच्चों के बीच पहुंचे। इस दौरान बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मुख्यमंत्री ने न केवल बच्चों से आत्मीय संवाद किया, बल्कि अपने हाथों से उन्हें स्कूल बैग पहनाए, खाना परोसा... किताबें वितरित कीं... और उनका हौसला भी बढ़ाया।
#YogiAdityanath #SchoolChaloAbhiyan #UPEducation #EducationReform #NewSession2026 #BetiBachaoBetiPadhao #UttarPradeshNews