PM Modi-Trump बातचीत के बाद MEA का बड़ा बयान, West Asia में तनाव कम करने की अपील | Narendra Modi

Updated: March 25, 2026 7:55 PM

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत की कूटनीतिक पहल पर जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत की, जिसमें दोनों नेताओं ने तनाव कम करने, शांति बनाए रखने और वैश्विक स्थिरता के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके अलावा, पीएम मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति से भी चर्चा की, जहां सुरक्षित समुद्री मार्ग और ऊर्जा सहयोग को मजबूत करने पर सहमति बनी। वहीं, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ईरान के राजदूत से मुलाकात कर मौजूदा हालात पर बातचीत की। भारत लगातार वैश्विक साझेदारों के साथ सक्रिय संपर्क बनाए हुए है, जिसका फोकस शांति, क्षेत्रीय सुरक्षा और व्यापार के सुचारू प्रवाह को बनाए रखना है।

#WestAsiaCrisis #NarendraModi #DonaldTrump #SJaishankar #RandhirJaiswal #IndiaDiplomacy #GlobalPolitics #StraitOfHormuz #IndiaUSRelations #IndiaIran #SriLanka #Geopolitics